गर्भावस्था Pregnancy
*स्वास्थ्य गर्भावस्था* विवरण सर्वेक्षण तो आपका बच्चा होने जा रहा है! चाहे आप गर्भवती हों या गर्भवती होने की योजना बना रही हों, आप अपने बच्चे को एक स्वस्थ शुरुआत ज़रूर देना चाहेंगी। आपको अपने चिकित्सक के साथ नियमित जांच करवाने की आवश्यकता है। प्रसव-पूर्व देखभाल से संबंधित चिकित्सक के साथ मुलाकातें आपके और आपके बच्चे के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। गर्भावस्था के दौरान आप ऐसी गलत चीजें कर सकती हैं जो आपके बच्चे को नुकसान पहुँचा सकती हैं। जैसे की धूम्रपान या शराब का सेवन। कुछ दवाएं भी हानिकारक हो सकती हैं, यहाँ तक कि चिकित्सक द्वारा निर्देशित दवाएं भी। आपको बहुत अधिक मात्रा में तरल पदार्थ और पौष्टिक आहार लेने की आवश्यकता होगी। आप ज्यादा थकी हुई हो सकती हैं और आपको ज्यादा आराम की जरुरत भी हो सकती है। आपकी गर्भावस्था के नौ महीनों के दौरान आपके बच्चे के विकास के साथ-साथ आपका शरीर भी परिवर्तित होगा। यदि आपको लगता है कि आपको समस्या है या यदि आपको कोई चीज़ परेशान कर रही है तो अपने चिकित्सक से निसंकोच बात करें। इन पृष्ठों पर अपने सभी गर्भावस्था से सम्बंधित सवालों के जवाब प्राप्त कर सकते हैं...