प्राकृतिक चिकित्सा नेचुरोपैधी / naturopathy भाग 2
सेबसि्टयन नीप फादर नीप (Sebastian Kneipp) ने जल चिकित्सा पर अनेकों प्रयोग व आविष्कार किये। इन्होने जल चिकित्सा का प्रयोग कर बड़ी सफलता प्राप्त की। इन्होने एक स्वास्थ्य गृह का संचालन 45 वर्षों तक कुशलता पूर्वक किया तथा उसके द्वारा अनेकों लोगों को प्रशिकि्षत किया। इनके नाम से जर्मनी में एक नील स्टोर्स है जहां जड़ी-बूटियों, तेल, साबुन तथा स्नान सम्बन्धी आवश्यक वस्तुएं तथा स्वास्थ्यप्रद प्राकृतिक भोजनों का प्रदर्शन किया जाता है। इन्होने सन् 1857 ई. में जल चिकित्सा पर " My Water Cure " नामक पुस्तक लिखी जिसका हिन्दी रूपान्तरण 'जल चिकित्सा के नाम से आरोग्य मंदिर, गोरखपुर से प्रकाशित हुआ है। आर्नल्ड रिक्ली अर्नाल्द रिक्ली (Arnold Rickli) एक व्यापारी होते हुए भी प्राकृतिक चिकित्सा से प्रभावित होकर व्यापार छोड़कर इस चिकित्सा क्षेत्र में आ गए। इन्होने प्राकृतिक चिकित्सा में एक अध्ययन वायु चिकित्सा एवं धूप चिकित्सा को जोड दिया। बाद में इन्होने सन् 1848 ई. में आसि्ट्रया में धूप और वायु का एक सेनेटोरियम स्थापित किया जो संसार का प्रथम प्राकृतिक चिकित्सा भवन बना। एडोल्फ जुस्ट...